News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रास्ता पूछने के बहाने चोरों ने उड़ाया अर्टिगा गाड़ी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 12, 2022  |  2:27 PM

773 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रास्ता पूछने के बहाने चोरों ने उड़ाया अर्टिगा गाड़ी

कसया/कुशीनगर। नगर के सिसवा महंथ से अपने अर्टिगा गाड़ी में सीएनजी भरवाकर आ रहे व्यक्ति की चोरों ने रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी रुकवाकर गाड़ी लेकर उड़ गए । दिए तहरीर के अनुसार वार्ड नं 7 सिद्धार्थ नगर धनहा उर्फ मल्लुडीह निवासी लड्डन अंसारी पुत्र राजबली अंसारी रविवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे अपने चार पहिया वाहन अर्टिगा में सिसवा महंथ से सीएनजी भरवाकर घर की तरफ जा रहे थे की तभी देवरिया कसया मार्ग पर रामाभार स्तूप जाने वाले तिराहे पर खड़े 3 से 4 व्यक्तियो ने गाड़ी को हाथ देकर रुकवाया तथा पडरौना जाने वाले रास्ते के बारे में पूछे । मैं अपनी गाड़ी से उतरकर उन्हें रास्ता बताने लगा तभी उक्त व्यक्तियो ने मेरी गाड़ी को लेकर कुशीनगर रामाभार की तरफ भाग निकले । गाड़ी ले जाते समय मैं उनके पीछे भी दौड़ा परंतु गिर जाने के वजह से मुझे चोट भी लग गया । पीड़ित ने बताया की उक्त लोगो को देखने पर मैं उन्हे पहचान सकता हु क्योंकि गाड़ी के लाइट में मैंने उन चोरों का चेहरा देखा था । कसया थाने में तहरीर देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी गाड़ी बरामद करने की प्रार्थना किया है ।

बताते चले की अभी कुछ महीने पहले भी उक्त स्थान पर निजी अस्पताल में कार्य करने वाली लड़की के साइकिल से भी मोबाइल और पर्स बाइक सवार उच्चको द्वारा छीना गया था ।

दक्ष सवाल यह है की प्रत्येक शाम को थाने की पुलिस द्वारा नगर में भ्रमण करते हुए जहा जनता में सुरक्षा का बोध कराया जाता है, वही इस प्रकार की घटना जनता में पुलिस की छबि को कैसे प्रदर्शित करेगा?

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking