साखोपार/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गांव नरसर में मंगलवार की रात एक बार फिर चोरी की भीषण घटना सामने आई है।चोरों के बुलंद हौसलों के आगे कसया पुलिस बेबस नजर आ रही है।
कसया थाना क्षेत्र के गांव नरसर में मंगलवार की देर रात चार घरों में भीषण चोरी की वारदात हुई।इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है।इस वारदात में शातिर चोर तकरीबन पाँच लाख की परिसंपत्ति चुरा ले गए।चोरों ने दीपांकर विश्वास के घर में गोदरेज का ताला तोड़ मूल्यवान गहने, 4मंगलसूत्र, 6सोने की अंगूठी, 3सोने की चैन, 4कान की बाली, 7नाक की नथुनी 16 हजार नगद पैसे के साथ साथ घर के जरूरी कागजात भी ले गए।इस दौरान चोरों ने दीपांकर विश्वास के पिता नित्या विश्वास व पत्नी त्रेता विश्वास के गले पर धारदार हथियार लगाकर घर में बंद कर दिया था।चोरों का दूसरा शिकार बने हम्जा मिस्त्री के घर से चोरो ने ट्रंक तोड़ कर सारा सामान ले गए।तीसरा व्यक्ति यूनुस के घर मे भी तोड़ फोड़ कर सामान लेकर चम्पत बने वही पुलिस महकमे में रहने वाले फरहाद के घर मे घुस कर चोरो ने पेटी तोड़ कुछ गहने व कपड़े चुरा ले गए। पीड़ित दीपांकर विश्वास ने 112 नम्बर पुलिस को सूचना दिए पुलिस पहुची तभी कसया एसएचओ डॉ आशुतोष कुमार तिवारी भी मौके पर मय फोर्स पहुच कर मामले की जांच करने लगे।
इस बाबत थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी का कहना है कि चोरी का मुकदमा दर्ज हो गया है।पुलिस को सक्रिय कर रात का गश्त बढ़ाया जा रहा है वही पुलिस पुराने चोरो को तस्दीक कर रही है बहुत ही जल्द चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…