सुकरौली /कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना अंतर्गत ग्राम सभा बेलवा में जंगली सुअर के हमले से तीन लोग जख्मी हो गए। जिसमे एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
बताते चलें कि मंगलवार को बेलवा गांव में एक जंगली सूअर जा पहुंचा जहां गांव के हीरा सिंह की माता व स्कूल जा रहे छात्र पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जिससे हीरा सिंह की माता व स्कूल जा रहे छात्र जख्मी हो गए। उनके द्वारा शोर-शराबा करने पर स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों के बल पर गांव में घुसे जंगली सूअर को गांव से बाहर खदेड़ दिया।
कुछ घंटों बाद गांव के ही जगदीश प्रसाद पुत्र दयानंद प्रसाद अपने घर से गांव के बाहर खेत की तरफ जा रहे थे कि अचानक गांव में घुसा वही जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। जिसके हमले से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सूअर के ताबड़तोड़ हमले से जगदीश प्रसाद जोर जोर से चिल्लाने लगे उनकी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचकर सुअर के हमले से उनको मुक्त कराया। जहां वह गंभीर रूप से जख्मी हालत में तड़प रहे थे। आनन-फानन में गांव के लोगों ने जगदीश प्रसाद को इलाज कराने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली लाया।जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज करने के बाद मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…