कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के मल्लुडीह में रविवार की दोपहर अचानक बादल गरजने के साथ एक हरे पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गयी, जिससे वहां खुली झोपड़ी में बैठे तीन लोग बुरी तरह झुलस गए । मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर तीन व्यक्ति मोतीलाल खरवार उम्र 50 वर्ष , प्रभुनाथ कुशवाहा उम्र 45 वर्ष तथा सोमारी कुशवाहा उम्र 55 वर्ष पेड़ के पास बने खुली झोपड़ी में बैठकर बातें कर रहे थे, कि अचानक बादल गरजने के साथ ही बिजली पेड़ पर गिरी, जिससे तीनों लोग बुरी तरह झुलस गए । आनन -फानन में घर तथा आस -पड़ोस के लोग वहां पहुंचे औऱ घायलों को सीएचसी कसया लाये, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रभुनाथ गुप्ता को घर भेज दिया, तो वही गंभीर रूप से झूलसे सोमारी कुशवाहा व मोती लाल खरवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया l
मौके पर पहुंच तीनों लोगो को अस्पताल पहुंचाने में मुख्य रूप से प्रवीण यादव , रमेश कुशवाहा , जितेंद्र यादव , राम छबीला , अरुण गौड तथा कमलेश गुप्ता आदि शामिल रहे l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…