साखोपार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आज गुरुवार को कसया तहसील क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के टोला लंगडी बाजार के ग्रामीण इम्तियाज खान व प्रियरंजन के नेतृत्व में अपनी छः सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं।जहां ग्रामीण गांव के हल्का लेखपाल को हटाने की मांग और उनके खिलाफ जांच करने की मांग कर रहे हैं।हल्का कानूनगो को तहसील कसया से हटाया जाने व उनकी जांच कराने की मांग कर रहे हैं।साथ ही गांव के लंगडी टोला बाजार में खाद गड्ढे की जमीन को किसी अन्य लेखपाल व कानूनगो से पैमाइश कराने की मांग कर रहे हैं।खाद गड्ढे की जमीन पर अवैध निर्माण करने के आरोपी के ऊपर राजस्व विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने व दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मुआवजा वसूलने की मांग कर रहे हैं। खाद गड्ढे की जमीन पर हुए अवैध कब्जा हटवाने की भी मांग कर रहे हैं। तथा खाद गड्ढे की जमीन पर चलाए गए पक्की दीवार को तोड़ने की भी मांग कर रहे हैं।धरने में मुख्य रूप से जवाहिर मद्धेशिया,जाकिर, निकेश जायसवाल,अमरनाथ, बाबूलाल गुप्ता, गुड्डू जायसवाल, स्वामीनाथ,शंकर रामवृक्ष आदि मौजूद हैं।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…