News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत! दुधमुंहा बच्ची की हालत नाजुक, पढ़े पूरी खबर!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 20, 2021  |  5:27 PM

1,606 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत! दुधमुंहा बच्ची की हालत नाजुक, पढ़े पूरी खबर!

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 730 पर रामकोला – कप्तानगंज के बीच बगहा खुर्द गांव के सामने कप्तानगंज की तरफ से आ रही बोलेरो और रामकोला की तरफ से जा रही बाइक की आमने- सामने टक्कर हो गयी जिसमें बाइक सवार दम्पति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि गोद में बैठी दुधमुहा बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।राहगीरो ने इलाज के लिए बच्ची को रामकोला सीएचसी पहुंचाया जहां बच्ची की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की जानकारी होते ही रामकोला पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचा तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगहा खुर्द गांव के पास बुधवार को दोपहर के वक्त कप्तानगंज की तरफ से आ रही बोलेरो यूपी 56 ए ए-7390 ने रामपुर बगहा गांव के सामने बाइक सवार दिनेश यादव पुत्र बिहारी यादव को पीछे से ठोकर मार दिया जिसमें दिनेश यादव उम्र 30 वर्ष चोटिल हो गए। बोलेरो चालक ने ठोकर मारने के बाद गाड़ी का रफ्तार बढ़ा कर भागने लगा ।इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित व दिशा विहीन होकर रामकोला की तरफ से अपनी दुधमुहा बच्ची को लेकर दवा कराने कप्तानगंज जा रहे रामकोला थाना क्षेत्र के कठिनहिया निवासी बाइक पर सवार दम्पति अमित सिंह पुत्र बुद्धू सिंह उम्र 31 वर्ष पत्नी बिन्दू सिंह उम्र 30 वर्ष के बाइक में बगहा खुर्द गांव के पास जोरदार टक्कर मार दिया ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग छिटककर दूर जा गिरे और अमित सिंह उम्र 31 वर्ष और पत्नी बिन्दू सिंह उम्र 30 वर्ष की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। गोद में बैठी चार माह कि दुधमुहा बच्ची सड़क के किनारे जो खेत में गिरी थी,घायल हुई बच्ची को राहगीरों ने इलाज के लिए रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया जहां इलाज के बाद डाक्टरों ने बच्ची की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर रामकोला पुलिस के एस आई राजीव कुमार यादव ,एसआई उमेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।दुर्घटना के दौरान सड़क की दरेशी में गयी बोलेरो को छोड़ बोलेरो चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking