News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बस की चपेट मे आ जाने से 40वर्षीय साईकिल सवार की दर्दनाक मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2021  |  2:53 PM

916 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बस की चपेट मे आ जाने से 40वर्षीय साईकिल सवार की दर्दनाक मौत
  • बिना परिवार वालों को सूचित किये पुलिस ने शव को लावारिश करार कर भेज दिया पोस्टमार्टम हाउस, जिस पर परिजन सहित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर किया हंगामा और प्रदर्शन l
  • स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय मय फोर्स चौकी पर पहुंच मामले को शांत कराया और पंचनामा बना आवश्यक कार्यवाही किया l

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय थाना व नगर कसया मे एक 40वर्षीय साईकिल सवार व्यक्ति की बस के चपेट मे आ जाने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी l पुलिस ने बिना परिजनों को सूचित ही लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया , जिसके बाद परिजन सूचना पाकर हाईबे पुलिस चौकी पर पहुंच खूब हंगामा किये l

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र कसया व नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 11स्वामी विवेकानंद नगर (बेलवा पलक धारी सिंह )निवासी किशुन देव निषाद पुत्र ठगई निषाद घर से कसया बाजार अपने साईकिल से तावा खरीद ने आया था और अब घर जा रहा था कि अचानक हाइबे पुलिस चौकी से ठीक पहले मेन रोड कसया देवरिया मार्ग पर ही उत्तर दिशा की तरफ से आ रही प्राइबेट बस संख्या यूपी.52 एफ 5177के चपेट मे आ गया और बस का पहिया सिर पर चढ़ गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी l घटना स्थल पर तत्काल पहुंची पुलिस ने आनन फानन मे शव को बिना परिजनों को सूचित किये पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया, जब कि मृतक का घर घटना स्थल से मात्र दो से तीन किलोमीटर की दुरी पर ही है l परिजनों के अनुसार किसी के जरिये सुचना पाकर घटना स्थल पहुचे तो शव वहां नहीं था, उसके बाद पुलिस चौकी पर जानकारी लीं तब पता चला कि बिना कोई जानकारी दिये शव को पोस्टमार्टम के लिये क्यों भेज दिया गया जब कि मृतक के जेब मे आधार कार्ड मौजूद था l इसको लेकर परिजन पुलिस चौकी पर काफ़ी हंगामा किये l हंगामे कि सूचना पर स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय मय फोर्स पहुंच परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराये और पचनामा बना अवश्यक कार्यवाही मे जूट गये l उक्त बस और चालक दोनों पुलिस के कब्जे मे है l

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking