News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: युवक के उत्पीड़न से परेशान किशोरी पहुंची युवक के घर, युवती को युवक के परिजनों में अधमरा कर गांव के बहार फेका

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 23, 2022  |  10:29 PM

2,157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: युवक के उत्पीड़न से परेशान किशोरी पहुंची युवक के घर, युवती को युवक के परिजनों में अधमरा कर गांव के बहार फेका

कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे एक युवक के उत्पीड़न से परेशान किशोरी देर शाम को युवक के घर शिकायत लेकर पहुंच गई,जहां से युवक के परिजनों ने किशोरी को पिटकर अधमरा करने के बाद गांव के सरेह मे फेक दिया,सूचना पर पहुची पुलिस किशोरी को इलाज के लिए कोटवा ले गई जहां डाक्टरो ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया,जहां किशोरी का इलाज जारी है।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अल्पसंख्यक युवक खडडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासनी दूसरे सम्प्रदाय की किशोरी के मोबाइल पर अश्लील फोटो वीडियो भेजने के साथ रास्ते मे परेशान करता रहता था, जिससे आजीज होकर किशोरी शुक्रवार दोपहर को युवक के घर पहुच गई और परिजनों से शिकायत करने लगी,जिससे नाराज युवक व उसके परिजनों ने किशोरी को कमरे में बन्द कर पिटकर अधमरा कर गांव के बाहर सरेह मे एक निजी विद्यालय के समीप सडक के किनारे फेक दिया और फरार हो गए, गांव के कुछ लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी,मौके पर पहुची पुलिस किशोरी को बेहोशी के हालत मे कोटवा सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई जहां से हालत गंभीर देख डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया,जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने के कारण संवेदन शील बना हुआ है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि अभी युवती का इलाज चल रहा है।मामले को गंभीरता से जांच कर विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking