खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर बुधवार की शाम अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर तीन भैंस की मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
बुधवार की शाम एनएच 727 के पनियहवा चौराहे से जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक नम्बर UP 53 CT 6785 की चपेट में आने से पनियहवा निवासी मालक निषाद पुत्र मोतीलाल के तीन भैंस बुरी तरह कुचल गईं जिससे मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। पनियहवा पीकेट पर तैनात सिपाही उमाशंकर यादव ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया। एचएचओ रामसहाय चौहान ने बताया कि दुर्घटना से तीन भैंस मर गई हैं। ट्रक व चालक को हिरासत में लिया गया है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…