News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय आमने सामने, पुलिस की सर्तकता से नहीं फैला विवाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2022  |  9:54 PM

1,518 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय आमने सामने, पुलिस की सर्तकता से नहीं फैला विवाद

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के खैरी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो सम्प्रदाय के आमने सामने आ जाने से विवाद का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मुस्तैदी से सांप्रदायिक विवाद होने से बच गया। गांव में तनाव बना हुआ है।पुलिस गांव में बनी हुई है।

खैरी गांव में वर्षों से दुर्गा पूजा के लिए प्रतिमा स्थापित की जाती है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मूर्ति स्थापित किया गया था। बृहस्पतिवार को आयोजक मण्डल व ग्रामीण प्रतिमा को विसर्जित करने हेतु ले जा रहे थे कि एक विशेष सम्प्रदाय के कुछ युवकों ने मूर्ति को मस्जिद के सामने से ले जाने से रोक दिया जिसपर दोनो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया और माहौल गरमाने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को काबू में कर प्रतिमा को विसर्जित कराया। गांव में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने के आरोप में बारह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।प्रभारी थानाध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया कि बारह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।कुछ लोगो से पूछताछ किया जा रहा है। गांव में शान्ति बनी हुई है और एहतियातन पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking