रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर के कसया रोड पर स्थित चाय की दुकान पर हंसी मजाक के दौरान मार पीट में दो सगे भाईयों के गम्भीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। जिनको सीएचसी ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 7 निवासी कृष्णमुरारी वर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुद्धवार की सुबह चाय की दुकान पर मेरे छोटे भाई रिंकू वर्मा और अशोक से हंसी मजाक केे दौरान कहा सुनी हो गयी जिस पर अशोक ने रिंकू को पीट दिया , जब मै पूछने गया तो लगभग आधा दर्जन लोगों ने हम दोनों भाइयों को बुरी तरह से पीटा जिससे दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए, दोनों भाइयों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…