हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप फोरलेन सड़क पार कर रही दो महिला व एक बच्चे को बोलोरो ने कुचला जहां बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक महिला की हालत गंभीर है।
गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरपुर बरवां निवासी रीता देवी पत्नी झब्बू अपने छोटे बेटे पीयूष कुमार उम्र आठ वर्ष व अपनी जेठानी मंजू देवी पत्नी बेचू कन्नौजिया उम्र 45 वर्ष के साथ हाटा कोतवाली के पड़री गांव अपनी ननद के वहां गई थी जहां वापस अपने घर हरपुर बरवां जाने के लिए ढाढा बुजुर्ग स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप फोरलेन सड़क पार कर रही थी कि गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रही एक बोलोरो ने दोनों को कुचल दिया जिससे पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई।तथा जेठानी मंजू देवी को गंभीर रुप से घायल हो गई।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने एनएचएआई की एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मंजू देवी की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।वहीं रीता देवी अपने बेटे की मौत की खबर सुन रोते रोते सदमे आ गई तथा कोतवाली पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…