News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर:अनियंत्रित बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराया, मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 17, 2022  |  8:14 PM

1,316 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर:अनियंत्रित बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराया, मौत

कसया/कुशीनगर। नेशनल हाइवे के गोपालगढ़ तिराहे के समीप शनिवार की देर रात ससुराल जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

मौक़े पर जुटे लोगों ने सीएचसी कसया भेजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेकुआटार के हरिहर पट्टी निवासी 35 वर्षीय नईम पुत्र मो. रफीक अपनी बाइक से फाजिलनगर अपने ससुराल जा रहा था कि नेशनल हाइवे पर गोपालगंढ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कसया सीएचसी भिजवाया, जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग आनन फानन सीएचसी कसया पहुंचे जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस मौजूद विधिक कार्यवाही में जुटी।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking