News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंदा, मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 11, 2022  |  12:35 PM

2,417 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंदा, मौत

कसया/कुशीनगर। नगर के सपहा रोड बाइपास क्रासिंग आदित्य होटल के सामने रविवार की सुबह लगभग 10 बजे बाइक में हवा भरवा रहे युवकों पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। जिससे एक कि मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी। नगर क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी दुर्गेश सिंह(28) और रितेश सिंह अपनी बुलेट गाड़ी से किसी कार्य से कसया जा रहे थे कि नगर के सपहा बाइपास पर रुक कर बुलेट में हवा भरवाने लगे उसी समय एक ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर उनको रौंद दिया। जिसमें दुर्गेश सिंह की मौत हो गई। स्थानीय लोगो द्वारा एंबुलेंस से दोनो को कसया सीएचसी भिजवाया गया जहा घायल रितेश सिंह का इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुचकर अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मची हुई है । लोगो में ओवरलोड लदी गन्ने की ट्रॉली को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है । घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हो गया । इस संबंध में एसएचओ कसया ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking