News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत साढ़े चार वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किया है- अरविन्द मेनन

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 28, 2021  |  4:34 PM

375 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत साढ़े चार वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किया है- अरविन्द मेनन

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का श्रृंगार कर रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को सवांर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश परम वैभव की तरफ बढ़ रहा है और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का सम्मान बढ़ रहा है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत साढ़े चार वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किया है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी अरविन्द मेनन ने कहा।वह भाजपा कार्यालय में कुशीनगर जनपद के भाजपा के जिला पदाधिकारियों,मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री,जिला चुनाव प्रबंधन समिति,पंचायत प्रतिनिधि, सरकार में समायोजित कार्यकर्ता, सहकारिता प्रतिनिधि,पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, चेयरमैन व सभासद सहित जिला समन्वयक समिति की अलग-अलग सत्रों में बैठक को संबोधित कर रहे थे।

सभी बैठकों को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिये संकल्प के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों का मन टटोलने के बाद कहा की आपका मानस कैसा है, इस बात पर बहुत कुछ निर्भर करता है। भाजपा की टीम जैसा सोचेगी और जैसा बोलेगी इसके अनुसार ही समाज का मानस बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। इसीलिए केंद्र और प्रदेश की सरकार ने भी सभी के हित में कदम उठाए है। सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सरकार में किसी जाति और संप्रदाय को आधार बनाकर काम किया जाता रहा। सपा सरकार में तो तुष्टिकरण करते हुए कब्रिस्तान की बाउंड्री तक बनवायी गयी। कहा कि जनता और कार्यकर्ताओ ने भाजपा को पंचायत से पार्लियामेंट तक जिताया है। ऐसे में उनसे मिलना जुलना और चिंता करना दायित्वधारी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबकी दिशा एक होनी चाहिए, क्योंकि अपने स्वार्थ में अलग अलग दिखने वाला विपक्ष भाजपा को रोकने के लिए एक साथ काम करेगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल और केरल का अनुभव शेयर करते हुए सरकार में होने और न होने का अंतर बताया और प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलवाया।

प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा करते हुए कहा कि शक्ति केंद्र प्रभारी को सप्ताह में एक दिन अपने शक्ति केंद्र पर जाएं और बूथ अध्यक्षों के साथ बैठ कर बूथ जीतने की योजना बनाए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाए लोगों से संपर्क करने का कहा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुशीनगर जनपद में कराये गये ऐतिहासिक विकास कार्यों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और मेडिकल कालेज सौगात भी मोदी और योगी सरकार में ही मिला है। इस नाते गोरखपुर के विकास की चर्चा राष्ट्रीय पटल पर है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। अब हमारी जिम्मेदारी है 2022 के विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर जीत दिलाकर इतिहास रचे।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गीत से हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने आये हुए सभी अतिथियों को एकल पुष्प व अंग वस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking