News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: गायब व्यक्ति की हत्या का अनावरण दो अभियुक्त गिरफ्तार; कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कामयाबी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 11, 2022  |  6:01 PM

750 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: गायब व्यक्ति की हत्या का अनावरण दो अभियुक्त गिरफ्तार; कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकांत राय के नेतृत्व में ग्यारह अगस्त को जनपद में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कसया व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जानकीनगर बाजार के पास से मु.अ.सं 673/2022 धारा 302,394,201 भादवि से संबन्धित अभियुक्तगण अमित कुमार बैठा पुत्र बाबू राम बैठा साकिन बरवाराजा पाकड भरवलिया थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर , गुलशन खातून पुत्री स्व. खलील अंसारी सा. बैरागीपट्टी थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

बताते चले की शकीम अंसारी उम्र 45 वर्ष निवासी मल्लूडीह थाना कसया जनपद कुशीनगर जो दिनांक छः अगस्त को अपने निजी वाहन से कार्य हेतु फाजिलनगर गये थे और वही से लापता हो गये थे जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर दिनांक आठ अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराकर जल्द से जल्द वापसी की गुहार लगाया गया था । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस टीम का गठन किया गया जिसके क्रम में गहराई से छानबिन की गयी तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा शकीम अंसारी की बोलेरो लूटने के उद्देश्य से उनकी हत्या कर लाश राप्ती नदी में फेकंकर बोलेरो को बिहार ले जाकर बेचने के फिराक में थे । पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त एक अदद बोलेरो सफेद नं यू.पी. 86 के 5231 व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद चाकू व एक रिंच नूमा राड मिला है ।

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाले टीम में आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया , स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा व उ.नि. हरेराम सिहं यादव थाना कसया , उ.नि. अनिल कुमार शर्मा थाना कसया ,उ.नि. विवेक कुमार पाण्डेय थाना कसया , का. रणजीत यादव स्वाट टीम कुशीनगर , का. शिवानन्द सिंह स्वाट टीम कुशीनगर , का. चन्द्रशेखऱ यादव स्वाट टीम कुशीनगर , का. सचिन कुमार स्वाट टीम कुशीनगर , का. शेरबहादुर सिंह थाना कसया , का. मुकेश साहनी थाना कसया , का. उमेश कुमार सिंह थाना कसया , का. राजेश यादव थाना कसया , का. विशाल यादव थाना कसया , म.का. सोनी चौधरी थाना कसया कुशीनगर , म.का. पूनम थाना कसया कुशीनगर शामिल रहे ।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking