कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग में संचालित एक पीसीएफ सेवा केंद्र पर सचिव की जगह किसी और व्यक्ति द्वारा बैठ कर अधिक मूल्य पर उर्वरक बेच कर धनउगाही किया जा रहा है।जिसका वीडियो बनाकर एक किसान ने वायरल कर दिया है।
जिसमें सचिव की जगह कोई और व्यक्ति खाद वितरण करते नजर आ रहे हैं।किसान द्वारा एक बोरी यूरिया लेने की बात कही जा रही है,जिसपर पीसीएफ केंद्र पर मौजूद व्यक्ति द्वारा यूरिया बोरी लेने पर उसके साथ नैनों यूरिया लेने का निर्देश दिया जा रहा है।बिना नैनों यूरिया के यूरिया की बोरी न देने की बात भी कही जा रही है।उसके बाद किसान द्वारा नैनों की कीमत पूछी जा रही है,जिसपर 230 रुपये बताया जा रहा है।नैनों यूरिया व एक बोरी यूरिया की कुल कीमत पूछने पर 510 रुपये बताया जा रहा है।जबकि सरकारी कीमत नैनों यूरिया की 225 रुपये है व यूरिया बोरी की कीमत 266.50 रुपये है।यानि कि कुल कीमत 491.50 रुपये है।यानि कि सीधे तौर पर उक्त वितरक द्वारा 18.50 रुपये की धनउगाही की जा रही है। किसान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सिर्फ यूरिया की बोरी देने पर 300 रुपये की मांग की जा रही है।किसानों की माने तो सचिव द्वारा प्राइवेट कर्मियों को बैठाकर धनउगाही कराने का खेल वर्षों से चल रहा है।इसके पूर्व भी एक प्राइवेट कर्मी द्वारा खाद वितरण किया जाता था तो शिकायत पर हटाया गया,उसके कुछ दिनों बाद ही प्राइवेट कर्मी के रूप में रखकर सचिव द्वारा धनउगाही कराया जा रहा है।केन्द्र पर नाही स्टाक का बोर्ड है नाही रेट लिस्ट का जिससे कि कम पढ़े लिखे किसान प्राईवेट कर्मियों द्वारा बताए गए मूल्य को ही सरकारी लिस्ट समझ लेते हैं।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर जिला क़ृषि अधिकारी बाबू राम मौर्य ने बताया कि कि यूरिया के साथ नैनो यूरिया लेने की कोई बाध्यता नहीं है l अधिक मूल्य लेकर उर्वरक बेचने के मामले पर जाँच कर कार्यवाही की बात कहीं l
#कुशीनगर: पीसीएफ सेवा केंद्र पर अधिक मूल्य लेकर बेचा जा रहा है यूरिया @upagriculture @spshahibjp @dm_kushinagar @RameshRanjanIAS @dio_kushinagar @UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @ShishirGoUP @myogiadityanath #Kushinagar pic.twitter.com/kkGJYWJLdA
— News Addaa (@news_addaa) February 14, 2023
कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…