बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय ग्राम सुकरौली, भंडसर खास निवासिनी एक विधवा महिला ने अपने नाबालिग पुत्री को मुकामी पुलिस से बरामद करने की मांग की है।
इस सम्बंध में थाना कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम सुकरौली निवासिनी विधवा किरन देवी पत्नी स्व0 बृजेश कुशवाहा ने बताया कि नाबालिक पुत्री कुमारी गीतांजली उम्र 13 वर्ष को गाँव के ही एक युवक द्वारा पिछले दिनों 26/06/22 को गाँव मुंडेरा से बहला फुसलाकर भगाया गया है। प्रार्थिनी द्वारा उक्त दिनांक से ही थाने पर पुत्री को बरामद करने हेतु गुहार लगायी जाति रही,परन्तु पुलिस मुक दर्शक बनी रही।
उसने बताया कि हारकर प्रार्थिनी ने 1090 पर फोन किया तब जाकर पुलिस ने 11/07/22 को प्राथमिकी दर्ज किया किन्तु अबतक कोई करवाही नहींं हुई। उसने यह भी बताया कि प्रार्थिनी विधवा है पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका है। विरोधी दबंग है। और धमका रहा है। लिहाजा मेरी पुत्री को सकुशल बरामद कर जान बचाने की कृपा करें। मेरी बेटी की जान खतरे में है विधवा किरन देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…