News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पीएम के आने से झूमे टूर – ट्रेवल्स व पर्यटन उद्योगों मिलेगी रफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2021  |  6:10 PM

655 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पीएम के आने से झूमे टूर – ट्रेवल्स व पर्यटन उद्योगों मिलेगी रफ्तार

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर 478.74 करोड़ की सौगात देंगे। कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने के साथ टूर – ट्रेवल्स व पर्यटन व्यवसाय की रफ्तार बड़ी तेजी से बढ़ेगी। जिसकी बेसब्री से प्रतिक्षा की घड़ी आज पूरी हो रही है जिसका स्थानीय व देश के व्यवसाइयों को इंतजार था।

विश्व पटल पर पर्यटन व बौद्ध तीर्थ के रूप में ख्यातिलब्ध स्थली के काया कल्प के सुनहरे सपने को लेकर होटल व्यवसायी और टूरिस्ट गाइड, प्रबन्धक काफी आह्लादित हैं। होटल इम्पीरियल के सावन सिन्हा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के चालू होते कुशीनगर पूर्वांचल के गेट वे बन जायेगा और उन्नति के द्वार खुल जाएंगे।। थाई मन्दिर के प्रबन्धक अम्बिकेश त्रिपाठी ने कहा कि अत्याधुनिक कुशीनगर के विकास का श्रेय पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी को ही जाता है। टूरिस्ट गाइड व भाषिये के विशेषज्ञ ओमप्रकाश कुशवाहा ने इस क्षण को अविस्मरणीय बताया और कहा कि इससे सैलानियों को सुबिधा के साथ रोजगार बढेगा। रॉयल रेजीडेंसी के विनय कुमार, लोटस होटल के राजेन्द्र मोहन गुप्ता, वर्मी मन्दिर के कुलदीप ने कहा कि अब बुद्ध कहा सच होने वाला है। क्योंकि शिष्यों के पूछने पर उन्होंने कहा था कि एक दिन कुशीनारा बहुत बड़ा नगर बनेगा।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking