News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: महिला ने अपने पति पर लगाया दूसरी शादी करने के बाद घर से बेदखल करने का आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 11, 2022  |  8:37 PM

776 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: महिला ने अपने पति पर लगाया दूसरी शादी करने के बाद घर से बेदखल करने का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के नेबुआ नौरंगिया थानान्तर्गत नौरंगिया बाजार निवासिनी एक महिला ने अपने पति पर 7 माह पूर्व तलाक देने व दूसरी शादी रचा उसे चार बच्चों संग घर से बेदखल करने का आरोप लगा एसडीएम खड्डा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

नौरंगिया बाजार निवासिनी पीड़ित महिला आयसा खातून ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके पति विदेश में रहते हैं। सात माह पूर्व घर आने पर उनके द्वारा मुझे तलाक दे दिया गया। महिला का आरोप है की पति नूरहसन दूसरी शादी कर हनुमानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में रह रहा है, और बार-बार श्वसुर व देवर एक राय होकर पुलिस की मदद से उसे बच्चों संग बेदखल करना चाहते हैं। महिला ने अपनी पीड़ा बताते हुए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी बडी बेटी आफजा 16 वर्ष हसन 8 वर्ष, मुहम्मद अली 6 वर्ष और 4 वर्ष का नौनिहाल बेटी आलिया है जिसकी परवरिश व देखभाल करने वाला कोई नहीं है। महिला ने एसडीएम खड्डा सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जानमाल की सुरक्षा सहित न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking