News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: घर में काम करते मजदूर की करंट लगने से मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 2, 2022  |  8:39 PM

839 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: घर में काम करते मजदूर की करंट लगने से मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गणेश चौक पर स्थिति एक मकान में टाइल्स लगा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज लाए गया जहाँ डाक्टरों ने बताया कि मृत्यु घोषित किया।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

गुरुवार की दोपहर में गणेश चौक चौराहे पर एक मकान में विकास पुत्र रामप्रकाश उम्र 35 बर्ष निवासी ग्राम सभा खबराभार थाना कप्तानगंज टायल काटने वाले इलेक्ट्रिक मशीन से टायल काट कर लगा रहे थे इसी दौरान मशीन में अर्थिंग आ गया जिससे वह घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों ने कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई थे यही घर का अकेला कमाऊ सदस्य था जिनके तीन बच्चे थे पत्नी और मां अस्पताल परिसर में दहाड़ मार कर रो रही थी वही रह रह कर बेहोश हो जा रही थी।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking