खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहां गांव में बीती रात पारिवारिक कलह से एक युवक के जहरीला पदार्थ खा लेने के बाद इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी श्यामसुंदर के लड़के सुरेन 33 वर्ष पारिवारिक कलह के बाद कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन आनन- फानन में उसे तुर्कहां इलाज के लिए ले गए जहां स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक अपने पीछे पत्नी, दो लड़के व एक लड़की को छोड़ गया है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…