News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नहीं हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव, चार लोग डेंगू की चपेट में

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2022  |  6:23 PM

587 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नहीं हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव, चार लोग डेंगू की चपेट में

फाजिलनगर/कुशीनगर(अनीश पाण्डेय): बरसात बीतने के बाद जनपद में मच्छरों का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ गया है।मच्छरों के प्रकोप से इन दिनों जिले के कई गांवों में लोग डेंगू बुखार से पीड़ित हैं।जिसमें फाजिलनगर क्षेत्र के जोकवा बाजार में सुनील आर्य,जयप्रकाश जायसवाल,आदित्य उपाध्याय तथा दीपक आर्य डेंगू बुखार के चपेट में आ चुके हैं।जिसको लेकर गांव में भय का माहौल व्याप्त है।

ग्रामीण सुनील आर्य ने आरोप लगाते हुए बताया कि शासन द्वारा निर्धारित समय रहते बरसात के तुरंत बाद में प्रत्येक गांवों में मच्छरों को मारने या भगाने हेतु गांवों में दवा के छिड़काव व फॉगिंग कराने का नियम है।लेकिन पांव पसारते रोग को लेकर जहां लोग डेंगू के खतरे से भयभीत है वहीं जिम्मेदार प्रशासन द्वारा फाजिलनगर क्षेत्र में अभी तक जोकवा बाजार तथा अधिकतर गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव न होने से लोगों में गहरी नाराजगी व्याप्त हैं।

साथ ही कहा कि दिनों दिन बढ़ रहें डेंगू के खतरे को लेकर एंटी लार्वा के छिड़काव की जिम्मेदारी ब्लाक प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा की है।किंतु क्षेत्र के अधिकतर गांवों में अभी तक दवा की छिड़काव नहीं हो पाया है।जिसे लेकर अतिशीघ्र दवा के छिड़काव की मांग की है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking