News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रेम प्रसंग में नूर सलाम की हुई थी हत्या…तीन अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल लोहे का दाब बरामद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2022  |  4:26 PM

1,873 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रेम प्रसंग में नूर सलाम की हुई थी हत्या…तीन अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल लोहे का दाब बरामद

साखोपार/कसया । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.10.2022 को थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत एक युवक नूरसलाम की हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया था मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-1010/2022 धारा 302/201/34 भादवि पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा पुलिस टीमे गठित कर घटना के सफल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में सोमवार को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुये साखोपार कसया से तीन नफर अभियुक्तसरफुद्दीन अंसारी पुत्र इन्ताफ अंसारी सा0 सेखवनिया टोला बढ़‌या छापर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर, समसुद्दीन पुत्र स्व० मुंशी अंसारी सा0 सेखवनिया टोला बढ़‌या छापर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर,कलामुद्दीन अंसारी पुत्र स्व० मुंशी अंसारी सा0 सेखवनिया टोला बढ़‌या छापर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल एक अदद लोहे का दाव बरामद किया गया बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी ।
मृतक नूरसलाम का अभियुक्त कलामुद्दीन की लडकी से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके कारण अभियुक्त कलामुद्दीन द्वारा मृतक को जान से मार देने की धमकी दी गयी थी जिसके रंजिश में अभियुक्त कलामुद्दीन द्वारा अपने सगे भाई तथा अपने साथी के साथ मिलकर नूरसलाम की हत्या कर दी गयी तथा मृतक की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया था ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
में प्र0नि0 श्री आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया,0उ0नि0 श्री हरेराम सिहं यादव, उ0नि0 प्रदीप कुमार,उ0नि0 चन्दन मौर्या, का0 कृष्ण कुमार पाण्डेय,का0 कमलेश कुमार,का0 उमेश कुमार सिंह,का0 आशीष कुमार गौतम,का0 वकील कुमार,म0का0 प्रिया सिंह,चालक हे0 का0 राजेश सिंह शामिल रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking