News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अब पंचायत सहायक भी करेंगे ईकेवाईसी….ईकेवाईसी न कराने वाले किसान होंगे पी०एम० किसान सम्मान निधि से वंचित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2023  |  6:11 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अब पंचायत सहायक भी करेंगे ईकेवाईसी….ईकेवाईसी न कराने वाले किसान होंगे पी०एम० किसान सम्मान निधि से वंचित

कुशीनगर । शासन द्वारा पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद में 1लाख 20हजार किसान ऐसे है जिनका ईकेवाईसी अपडेट नहीं हुआ है। अतः वे किसान शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित हो जायेगें। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील किया है कि वे तत्काल अपना ईकेवाईसी अपडेट करा लें। ऐसे लोग अपने ग्राम के कृषि विभाग के न्याय पंचायत स्तर पर तैनात प्राविधिक सहायक ग्रुप सी०, बी०टी०एम० ए०टी०एम०, पंचायत सहायक, बी०सी० सखी के माध्यम से ईकेवाईसी करा लें या फिर अपने नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र पर उपस्थित होकर अपना आधार कार्ड प्रस्तुत कर ईकेवाईसी अपडेट करा सकते है। किसान अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से प्ले स्टोर में जाकर पी०एम० किसान एप्प डाउनलोड कर अपने आधार नंबर के द्वारा अपना फेसियल ईकेवाईसी करा सकते है।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

मोबाइल पर एप से इसकी प्रक्रिया के बारे में बताया है कि इसके लिए सर्वप्रथम किसान भाई को अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से Online PM KISAN GOI Mobile App डाउनलोड करना होगा।इसके बाद भाषा का चयन करना होगा। फिर लॉगिन पर क्लिक करेंगे, लॉगिन टाइप लिखकर आएगा। यहां पर रजिस्ट्रेशन नंम्बर, आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर का विकल्प आएगा। इसमें से किसी एक को अंकित करेंगे। आपके मोबाइल नम्बर पर OTP जायेगा। इस OTP को अंकित करें। इसके बाद 6 डिजिट का MPIN क्रिएट करने के लिए आएगा। इसमें 123456 अंक वाला MPIN या अन्य कोई नम्बर वाला MPIN क्रिएट करें। इसके बाद फेसियल ऑथिंटिकेशन आएगा अपना फोटो क्लिक करें और MPIN नम्बर पुनः इंटर करें,सक्सेसफुल ईकेवाईसी लिखकर स्क्रीन पर आएगा, आपका ईकेवाईसी अपडेट हो गया है। फोटो क्लिक करते समय पर्याप्त रोशनी में कैमरा चेहरे से थोड़ा दूर रखकर एक बार पलक झपकाने पर आसानी से ईकेवाईसी हो जाएगा। किसान भाई अपना ईकेवाईसी करने के साथ ही अपने मोबाइल के माध्यम से 10 अन्य किसान भाइयों का भी ईकेवाईसी इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए कर सकते है।

अतः जनपद के सभी किसान भाई से विशेष अपील है कि आप लोग अपना ईकेवाईसी तत्काल करा लें जिससे कि आपको पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना का लाभ निर्वाध रूप से मिलता रहें।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking