कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी मण्डल 3120 के मंडलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं उनकी धर्म पत्नी कविता अग्रवाल का आगमन रविवार को कुशीनगर में हुआ।
रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डा.एमएच खान, एवं सचिव वाहिद अली के द्वारा पुष्पगुच्छ स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया।
इस आधिकारिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा सत्र 2022-23 में किये गए सामाजिक कार्यों का मूल्यांकन एवं ग्रेडिंग करना था, साथ ही भविष्य में संस्था के द्वारा नए आदर्श स्थापित करने एवं विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यक्रम सुनिश्चित करने हेतु कई दिशा निर्देश दिए गए।
रोटरी के सचिव वाहिद अली ने मंडलाध्यक्ष के समक्ष वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। रोटरी कुशीनगर के अध्यक्ष डॉ खान ने बताया कि हर वर्ष रोटरी के मंडलाध्यक्ष के द्वारा रोटरी के स्थानीय ईकाई के द्वारा किए गए सामाजिक क्रियाकलापों का मूल्यांकन किया जाता है।
इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, एवं सदरे आलम आदि ने भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…