कसया/कुशीनगर। विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो पुअर प्रोग्राम के तहत बुद्ध से जुड़ी कुकुत्था नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य प्रारंभ करने को लेकर अधिकारियों ने कुलकुला नदी स्थल का निरीक्षण किया।
विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो पुअर प्रोग्राम के तहत बुद्ध से जुड़ी कुकुत्था नदी पर मधुरिया के पास रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य प्रारंभ करने को लेकर निदेशक ने निरीक्षण आख्या एरिया मैप व अन्य अभिलेख संलग्न कर मांगी थी। जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पाण्डेय, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ राजेश कुमार भारती, वन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार की। प्रस्तावित स्थल का कुछ भू – भाग वन विभाग के स्वामित्व में होने के दृष्टिगत कार्य प्रारंभ से पूर्व वन विभाग की अनापत्ति आवश्यक है। अनापत्ति के लिये भारत सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाना है। जिस हेतु वन अधिकारी कुशीनगर द्वारा प्रमाणित, प्रस्तावित स्थल की संयुक्त निरीक्षण आख्या व वन अधिसूचना की प्रति आवश्यक है। इसी दौरान राजस्व निरीक्षक राधेश्याम सिंह, वर्ल्ड बैंक के नवल किशोर शर्मा, कार्यदायी जीडीए के जेडी सिंह, वन राम आधार वन पर्यवेक्षक, नेशनल हाइवे एथर्टी के पेट्रोलिंग इंचार्च मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
इस संबध में जिला पर्यटन अधिकारी डॉ राजेश कुमार भारती ने बताया कि एनओसी प्राप्त हो गयी है और भारत सरकार भेज दी जाएगी। जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। वैशाली से कुशीनारा तक आने वाले प्राचीन मार्ग में भगवान बुद्ध पावा नगर से कुशीनारा आते समय पवित्र कुकुत्था नदी के जल को ग्रहण किया था और कुछ देर विश्राम किया था। जिसका बौद्ध धर्मावलंबियों में बहुत महत्व है।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…