कुशीनगर । थाना कसया अंतर्गत कुड़वा दिलीपनगर में बुधवार देर शाम अज्ञात रूप से लगी आग में झोपड़ी सहित एक वृद्ध की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव से बाहर एक झोपड़ी बना कर 60 वर्षीय सुखारी निषाद पुत्र स्व. दुखहरन निषाद रहते थे । अचानक देर शाम को आग की लपटें निकलती दिखाई दी तो ग्रामीण गांव से बाहर झोपड़ी के तरफ दौड़े । ग्रमीणों के पहुंचते पहुंचते वृद्ध की दर्दनाक मौत हो चुकी थी । झोपड़ी में आग और वृद्ध की जलकर मौत के बारे में तरह तरह की चर्चाएं गांव में हो रही है । परिजन रंजिश वस गांव के ही कुछ लोगो पर वृद्ध को जलाकर मारने का आरोप लगा रहे है । घर के लोग घटना से दहाड़े मारकर रोने से सबकी आँखे नम हो जा रही है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है । तथ्यों के आधार पर जांच में अगर कोई दोषी पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
मौके पर कसया सीओ पीयूष कांत राय भी पहुंच कर घटना का जायजा लिए ।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…