News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राशन लेकर घर जा रही वृद्ध महिला की वाहन की ठोकर से मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 22, 2022  |  7:40 PM

524 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राशन लेकर घर जा रही वृद्ध महिला की वाहन की ठोकर से मौत

कुशीनगर । नगरपालिका कसया के कुशीनगर चौकी अंतर्गत बाबा साहब आप्टे नगर एनएच 28 के पकावाईनार चौराहे पर शनिवार को सड़क पार करते समय वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।

विशंभरपुर परसौनी टोला निवासिनी रमन्ती देवी उम्र लगभग 65 वर्ष पति जालन्धर पकवाइनार डुमरी से राशन लेकर अपने घर की तरफ लौट रही थी तभी एनएच 28 पार करते समय गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रहे लग्जरी वाहन स्कॉर्पियो की ठोकर लगने से वृद्ध महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुँची कुशीनगर चौकी पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी दिग्विजय राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking