News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दलित महिला की तहरीर पर पांच आरोपियों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 13, 2022  |  7:48 PM

602 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दलित महिला की तहरीर पर पांच आरोपियों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ- लखुई गांव में बीते 8 नवम्बर को हुई मारपीट व धारदार हथियार से जान मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश के बाद संगीता देवी की तहरीर पर खड्डा पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न अपराधिक मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव निवासी संगीता देवी पत्नी रामप्रकाश ने 8 नवम्बर को तहरीर देकर गांव के पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने आदि का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करने लगी तो पीड़ित एसपी के पास पहुंच गयी। एसपी के निर्देश के बाद शनिवार को लखुआ लखुई गाँव निवासी रविआलम, नरसिंह, मानती देवी, राधेश्याम, किरन देवी के विरुद्ध बलवा, मारपीट, घर में घुसने छेड़छाड़ व अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम 1989 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव का कहना है कि दलित महिला की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रचलित है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking