कसया/कुशीनगर। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा हाटा विकास खंड के अहिरौली राय स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में पर्यावरणीय परिचर्चा एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि पेड़ पौधों के महत्व को आम जन तक पहुंचाने के लिए वैश्विक स्तर पर 1971 से प्रतिवर्ष 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। डॉ0 मिश्र ने कहा कि जंगल एक ऐसा क्षेत्र होता है जिसमें विभिन्न प्रकार के जीव जंतु, पेड़ पौधे, कीट पतंगे एक दूसरे पर निर्भर होकर अपना जीवन बिताते और पर्यावरण संतुलन को बनाये रखते हैं। इसलिए हम सभी को जंगलों को बचाने और अपने आस पास अधिकाधिक पौधे लगाने की जरूरत है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हम सब ने प्रकृति का बहुत ही दोहन किया और क्षति पहुंचाई है। अतः अब चेतने और प्रकृति को बचाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में आम, लिच्ची, कटहल इत्यादि के फलदार पौधे लगाए गए और अहिरौली राय सहित अहिरौली बाजार, भठही बाबू, डुमरी चुरामन छपरा, चिरगोड़ा, धुसी, परेवाटार, चिउटहाँ आदि गांवों में जाकर सार्वजनिक जगहों पर पौधे लगाए गए और अधिक संख्या में ग्रामीणों ने सहभाग किया और पौधों को लगाने और बचाने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक देवानंद गोंड़ ने सभी आगन्तुकों का स्वागत व आभार किया। संचालन संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र ने किया।
इस अवसर पर साधु राम सेवक दास, प्रधान प्रतिनिधि अहिरौली राय परवेज आलम, सुनील तिवारी, प्रधान डुमरी चुरामन छपरा डिम्पल पांडेय, साहिल बजाज, खालिद सिद्दीकी, अनिल तिवारी, जगरनाथ गुप्ता, कपिल देव प्रसाद, विनीत कुमार, संजय शर्मा, अनित गुप्ता, हरिंदर कुमार, सूरज पांडेय, संतोष यादव, अश्वनी पांडेय, प्रदीप दुबे, हर गोविंद राव, रमेश जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…