कसया/कुशीनगर। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिवों का एक दिवसीय कार्यशाला शनिवार को बीआरसी कसया में आयोजित हुई।कार्यशाला में विद्यालय प्रबंध समिति के गठन,अधिकार व दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक नागेंद्र तिवारी,हरिंद्र चौरसिया व महेश कर्णधार ने बताया कि जनपद के प्रत्येक विद्यालय में प्रबंधन समितियां क्रियाशील है। विद्यालय विकास की जितनी भी योजनाएं होती हैं प्रबंध समितियों के माध्यम से ही बनाई जाती हैं।विद्यालय और बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंध समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रबंध समिति जागरूक व सक्रिय होगी तभी विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बेहतर होगा और बच्चों का चौमुखी विकास होगा।प्रशिक्षित अध्यक्ष व सचिवों द्वारा अपने विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस अवसर पर राजेश शुक्ल, सत्येंद्र तिवारी,अमर प्रकाश पाण्डेय, दिनेश प्रसाद, शैलेश कुमार, अजय कुमार सिंह, निशांत पाण्डेय, बदरुज्जमा सिद्दीकी, मनोज सिंह, निशा ओझा, निधि सिंह, मणि प्रभा, पुष्पा सिंह, अरुण वर्मा, पयोद कांत मिश्र, मनोज मिश्र, श्वेता तिवारी, मोना सिंह, यशोदानंद द्विवेदी, चंद्र भूषण पाण्डेय, महेंद्र सिंह कृष्ण मोहन, धर्मेंद्र सिह, मोहम्मद इकबाल, नरेंद्र सिंह, धर्मेद्र गौड, रेनू सिंह, संतोष कुमार, सुनील गुप्तआदि उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…