News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: आग की लपटों में घिरकर एक मासूम की मौत, तीन झोपड़ी सहित घर का सारा सामान स्वाहा

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 25, 2022  |  5:13 PM

1,515 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: आग की लपटों में घिरकर एक मासूम की मौत, तीन झोपड़ी सहित घर का सारा सामान स्वाहा
  • करदह गांव के गिदहवा टोले में गुरुवार की देर रात मोमबत्ती से झोपडी में लगी आग, ऐनुल अंसारी का 5 वर्ष का नाती सुफीयान की जलकर हुई मौत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के करदह बाजार टोला गांव के गिदहवा टोले में गुरूवार की देर रात मोमबत्ती से लगी आग से अपने नाना के घर आए एक 5 वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गयी जबकि ऐनुल अंसारी की झोपड़ी सहित घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आवादी के बीच हुई इस अग्निकांड में ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी जिससे अगल- बगल आग फैलने से बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के गांव करदह बाजार के गिदहवा टोले में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से इधर तीन चार दिनों से बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से गांव निवासी ऐनुल अंसारी के घर उजाले के लिए मोमबत्ती जलाई गयी थी। घर के सभी लोग भोजन करने के बाद सो रहे थे कि अचानक आग की लपट देख जान बचाने के लिए सभी घर से बाहर भागे तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया। आनन- फानन में घर में सो रहा ऐनुल के बेटी शबाना खातून जो लखनऊ के मोहनलालगंज मुहल्ले से अपने मायका करदह आयी थी उसका 5 वर्षीय लड़का सुफीयान घर में ही सोया रह गया जिसे आग की लपटों ने अपने आगोश में ले लिया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी बीच शबाना का एक और छोटा मासूम बच्चा भी गायब हो गया था जिसे लोगों ने घर से दूर सुरक्षित पाया। इस अग्निकांड में दो झोपड़ी सहित एक फूस का बंगला व घर में रखा अनाज, विस्तर, कपड़ा, जेवर, नकदी सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि ऐनुल अंसारी के परिवार के कुल 14 लोगों में 13 लोग तो सुरक्षित अपनी जान बचा लिए जबकि नाना के घर लखनऊ से आये 5 वर्ष का नौनिहाल आग के लपटों से घिरकर अपनी जिंदगी का जंग हार गया।

सूचना पर खड्डा थाने के एस आई पीके सिंह मय फोर्स अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंच आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को परीक्षण के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत के बाद ननिहाल व लड़के के घर पर कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को लेखपाल विपिन मणि पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर क्षति के आकलन करने में जुटे हैं।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking