हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा पिपराईच मार्ग पर सात बजे के लगभग दो बाईकों के आमने सामने के टक्कर में एक की मौके पर मौत,तीन गंभीर रूप से घायल,एक को को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया वही दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्ववार सायं छ बजे के लगभग हाटा पिपराईच मार्ग के बालेश्वर चौराहे के सामने पिपराईच से अजहर पुत्र रियाज व साहिल पुत्र इम्तियाज निवासी भडगवा हाटा कुशीनगर अपने अपाची से हाटा की तरफ आ रहे थे और राज वर्मा पुत्र दीनानाथ और जयकरन साहनी पुत्र शम्भू निवासी सितुहिया पोखरभिंडा थाना अहिरौली बाजार, कुशीनगर अपने बजाज प्लेटिना से अपने घर जा रहे थे कि बालेश्वर चौराहे के सामने दोनो बाइको में जोरदार टक्कर हो गरी।इस दुर्घटना में मौके पर जयकरन साहनी की जहां मौत हो गयी वही राज वर्मा ,अजहर व साहिल गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।जहा राज वर्मा की गम्भीर स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया वही साहिल व अजहर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…