रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिधावट गांव में गत 21/22 की रात्रि को बारिश के साथ आयी तेज हवा की चपेट में एक रिहायशी झोपडी गिर गयी जिसमें एक अधेड़ की दबने से मौत हो गयी।मौके पर तहसीलदार कप्तानगंज और रामकोला पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिधावट धूस टोला निवासी ध्रुप यादव पुत्र अकलू यादव उम्र 52 वर्ष रोज कि भांति अपने घोट्ठा पर बनी रिहायशी झोपडी में सो रहे थे कि बुधवार को भोर में तीन बजे के लगभग तेज हवा और बारिश आयी और रिहायशी झोपडी ध्रुप यादव के ऊपर गिर गयी। जिसमें ध्रुप यादव दब गये।सुबह ध्रुप यादव कि पत्नी कुसमावती देवी छः बजे के लगभग जब घोट्ठा पर पहुंची तो देखी कि झोपडी गिरा हुआ है । कुसमावती देवी के चिल्लाने पर गांव के लोग आये और झोपड़ी से ध्रुप यादव को बाहर निकाले। परिजनों ने ध्रुप यादव को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।घटना कि जानकारी होने पर मौके पर तहसीलदार कप्तानगंज अहमद फरीद खान राजस्व टीम व रामकोला एसएचओ दुर्गेश कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे।इस दौरान शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, संजू पासवान, सुनीता निगम, शिव प्रसाद गुप्ता पहुंच गये।रामकोला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दी।
#कुशीनगर: तेज बारिश व हवा में गिरी झोपड़ी के नीचे दब कर एक व्यक्ति की मौत
https://t.co/MPa8ULZkoP#NewsAddaa #NewsAdda #Kushinagar #Ramkola pic.twitter.com/IihVB9IQOZ
— News Addaa (@news_addaa) September 22, 2021
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…