News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सरकार की उपलब्धियों से विपक्ष धरासाह है- पीएन पाठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 14, 2023  |  7:19 PM

368 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सरकार की उपलब्धियों से विपक्ष धरासाह है- पीएन पाठक
  • भाजपा कसया देहात मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्

कसया/कुशीनगर । देहात भाजपा मंडल कसया कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को राम-जानकी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन से हुआ।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

इस बैठक के मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक पी एन पाठक रहे पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं ,और आमजन की समस्या को अपनी समस्या मानते हुए इसके समाधान के लिए विधायक, सांसद और सक्षम अधिकारी से इसका समाधान कराने का प्रयास करें इससे आमजन का विश्वास भाजपा और आपके ऊपर बढ़ेगा।आगे उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा में तीव्र गति से विकास होगा इसकी रूप रेखा तैयार कर ली गई है। विजली, पानी स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ अन्य किसी भी क्षेत्र के कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों पर और नीतियों पर चर्चा करते हुए बताया कि भाजपा पार्टी बहुत संघषों के बाद इस मुकाम तक पहुँची है।उन्होंने कहा कि यह पार्टी कभी संसद में अपने दो सदस्यों को बैठा पाती थी और आज के समय में एक दशक से सत्ता सम्भाल कर आम जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने मण्डल कार्यसमिति का वृत्त लेते हुए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की भी जानकारी लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मण्डल अध्यक्ष टी एन राव ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं की जानकारी आप सभी के पास है आप इसका प्रचार प्रसार करें ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिल सके। आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कराये जा रहे आगामी हर चुनाव में चाहे वह किसी क्षेत्र का चुनाव हो आगे बढ़कर भाग लें और जीत हासिल कर आमलोगों की मदद करें ।

मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरंतर प्रयास से आ रहे उधोगों और इससे मिलने वाले रोजगार पर बिस्तार से उल्लेख किया।इसके बाद बैठक को किसान मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष शिवाकांत सिंह संजय कुमार पवन दूबे सतीश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन मण्डल के महामंत्री शम्भु गुप्ता ने किया।इस अवसर पर रामलोचन शर्मा बिरेंद्र मिश्रा बिजय शर्मा सत्य नारायन जयप्रकाश कूशवाहा डी पी सिंह सुदर्शन आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking