कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए मतदाता सूची के हर पन्ने का प्रमुख बनाकर अभिनव प्रयोग किया है। यह व्यवस्था काफी कारगर साबित होगी और पन्ना प्रमुख अपने बूथ पर सक्रिय रहकर ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे और प्रदेश में भाजपा की लगातार दूसरी बार सरकार बनेगी।
इस आशय के विचार भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने व्यक्त किए। वह तमकुहीराज मंडल कार्यालय पर अपने गांव पुरैना कटेया के बूथ संख्या का पन्ना प्रमुख बनाए जाने संबंधी पत्र मिलने के उपरांत वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पार्टी की व्यवस्था के अनुसार भाजपा के जनप्रति निधियों, बूथ, मंडल, जिला, क्षेत्र, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को जिस बूथ की मतदाता सूची में उनका नाम है, उस पन्ने का प्रमुख बनना हैं। इसके पीछे पार्टी मंशा विधानसभा चुनाव की दृष्टि से हर बूथ को मजबूत करना है। जब हर बूथ पर भाजपा का कोई वरिष्ठ पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि रहेगा तो परिणाम पार्टी के पक्ष में होगा। इससे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी को पन्ना प्रमुख बनाए जाने संबधी पत्र देते हुए मंडल प्रभारी दीपक ने बताया कि मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को उनके बूथ पर किसी न किसी पन्ने का प्रमुख बनाया गया है। इसी क्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ पांडेय को उनके गांव पुरैना कटेया के बूथ की मतदाता सूची के पन्ने का प्रमुख बनाया गया है। यह तमकुही राज मंडल की टीम के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी से विधान सभा चुनाव में मार्गदर्शन की अपेक्षा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, संजय राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता धनंजय राय, अरुण राय, त्रिपुरेश सिंह, बूथ प्रमुख सुधाकर पांडेय आदि शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…