News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: गांव में एक धर्म विशेष के प्रार्थना सभा में जुटे लोग, तीन हिरासत में

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 1, 2022  |  8:15 PM

1,271 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गांव में एक धर्म विशेष के प्रार्थना सभा में जुटे लोग, तीन हिरासत में
  • थाना क्षेत्र के की गांवों में धर्म विशेष के प्रार्थना सभा की चर्चा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली गांव में शुक्रवार की रात्रि एक धर्म विशेष की प्रार्थना सभा में जुटे लोगों को पुलिस ने हटाया। मौके से ईसाई धर्म से संबंधित पुस्तकों के साथ तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ व कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

शुक्रवार रात्रि में खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली गांव के एक व्यक्ति के घर पर ईसाई धर्म पद्धति से कार्यक्रम चल रहा था। गांव के हिन्दूवादी संगठनों ने पुलिस को सूचना दिया कि प्रार्थना की आड़ में भोले- भाले लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके बाद पुलिस पहुँची तो वहां लोगों की भीड़ जमा थी। मौके से ईसाई धर्म से जुड़ी कुछ साहित्य बरामद हुआ। हिन्दूवादी संगठन के लोगों का कहना है कि कुछ ताकतें क्षेत्र में धर्म बदलने का कुचक्र कर रही है। धर्म विशेष का प्रचार- प्रसार करने वाले लोग इधर कई गांवों के भोले- भाले लोगों को प्रलोभन दे रहे हैं, केवल प्रार्थना करने व एक ग्लास पानी पीने से बड़ी से बड़ी बीमारी दूर होने की बात कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। यहां तक उनके आर्थिक स्थिति ठीक हो जाने का संदेश भी धर्म विशेष के लोगों द्वारा दिया जा रहा है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खड्डा दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking