News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: वे लोग जिन्होंने अलग राह चुनी और हमराही बनें- डॉ0 मो0 आरिफ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 16, 2022  |  6:10 PM

340 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वे लोग जिन्होंने अलग राह चुनी और हमराही बनें- डॉ0 मो0 आरिफ
  • ईमानदार पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कमजोर वर्गों की आवाज़ हैं – हृदयानन्द

कुशीनगर। पिछले तीन दशक से हर वर्ग के सामाजिक उत्थान को लेकर प्रयासरत हृदयानन्द शर्मा कुशीनगर के बटेसरा नामक गांव में रहते है पेशे से पत्रकार और पैदाइशी किसान है। इनसे मुलाकात लगभग 12 वर्ष पहले अयोध्या में मरहूम असग़र अली इंजीनियर साहब की एक अयोध्या में आयोजित कार्यशाला में हुई थी जिसमें मैं एक रिसोर्स पर्सन की हैसियत से शामिल था।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

कार्यक्रम का आयोजन मैगसेस अवार्ड प्राप्त संदीप पांडे जी के नेतृत्व में युगल किशोर शास्त्री ने किया था। आज शर्मा जी हमारे सद्भावना परिवार का न केवल अभिन्न हिस्सा हैं बल्कि टीम के अन्य सदस्यों में सामंजस्य बनाये रखने की अटूट कड़ी भी हैं। मेरा सेशन खत्म होने के बाद इंजीनियर साहब ने एक नौजवान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये जनाब बुद्ध की धरती से आये हुए शर्मा जी है। इनमें बड़ी सूझबूझ है और इनके पास बुद्ध की तरह सवाल बहुत हैं। बात आई गई हो गई, पर शर्मा जी की उत्सुकता और साझी विरासत तथा लोकतंत्र की समझ हम पर असर कर गई। सम्पर्क बढ़ता गया तब पता चला कि इनका संघर्ष और जुझारूपन तो महात्मा बुद्ध कॉरिडोर की लड़ाई लड़ते हुए पहले से ही स्थापित है। धर्मनिरपेक्ष और प्रजातांत्रिक मूल्यों का समाज बनाने में अनवरत सक्रिय होने के साथ साथ साझी विरासत के बड़े प्रवक्ता भी साबित हुए है। एक ईमानदार पत्रकार के रूप में इन्होंने कमजोर वर्गों की आवाज़ को दूर तक पहुंचाया है और उनकी दुश्वारियों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है।देश के तमाम बड़े संगठनों यथा आल इंडिया सेक्युलर फोरम,भारतीय सामाजिक संस्थान, एनएपीएम, आशा,सेंटर फॉर हार्मोनी एंड पीस और इंसाफ सहित दर्जनों संगठनों के साथ मिलकर मुल्क में अमन चैन स्थापित करने का इनका प्रयास सर्वविदित है। स्कूली बच्चों में सर्व धर्म समभाव, गांधी मूल्य, आज़ादी के आंदोलन की विरासत, बहुलतावाद और संवैधानिक मूल्यों को कैसे पहुंचाया जाए इसके लिए कुशीनगर, देवरिया और आसपास के जनपदों के स्कूलों में जागरूकता अभियान का भी नेतृत्व अपने शास्वत साथी संजय सिंह के साथ मिलकर कर रहे हैं। इंजीनियर साहब की पारखी दृष्टि सच साबित हुई। वर्तमान में बड़े अखबारों, पत्र – पत्रिकाओं में अपनी लेखनी की बेजोड़ छाप छोड़ रहे हैं तो आम जन मानस को वैधानिक सुविधाओं के लिए सरकारी या गैर सरकारी तौर पर प्रयास कर रहे हैं। पिछले दो दशक से बुद्ध स्थली कुशीनगर में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ संघर्ष रत किसानों की भूमि बचाओ संघर्ष समिति को अनवरत सहयोग कर रहे हैं।

साथ ही जनपद कुशीनगर में पत्रकारों के एक संगठन (अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति) का बतौर जिलाध्यक्ष नेतृत्व भी कर रहे हैं। मुझे गर्व है कि हमें इनका साथ मिला है और इन्हें अधिक गतिशील बनाने में भूमिका निभा सका। आज ये हमारी टीम का मजबूत, अटूट और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिनके कांधे पर समतामूलक समाज निर्माण की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते है कि समतामूलक समाज बनाने का इनका सपना अवश्य पूरा होगा।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking