News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विद्यावती देवी की स्मृति में हुआ पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 21, 2023  |  6:57 PM

282 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विद्यावती देवी की स्मृति में हुआ पौधरोपण

कसया/कुशीनगर। पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा तहसील क्षेत्र के परवरपार ग्राम सभा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सोहसा पट्टी गौसी निवासी स्व0 विद्यावती देवी पत्नी नित्यनारायण त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में बेल व आम के पौधे लगाये गये।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद,...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुण्यात्मा के पुत्र पत्रकार अनिल त्रिपाठी ने कहा कि बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को रोकने का सबसे सरल रास्ता अधिकाधिक पौधे लगाना है। इस क्रम में नयी दिशा के सदस्यों द्वारा लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़कर पौधे लगवाना पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बहुत ही सार्थक प्रयास है। उन्होंने लगाये हुये पौधों की देख भाल करने और ट्री गार्ड लगवाने की बात भी कही।मंदिर के पुजारी गोपाल गिरी ने कहा कि बेल पत्र महादेव को प्रिय है और आम भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। लगे हुए पौधों से लोगों की धार्मिक जरूरतें भी पूरी होंगी और छाया व फल भी प्राप्त होगा।

नयी दिशा के सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि मृत्यु अटल है लेकिन हम अपने प्रिय जनों की स्मृति में पौधे लगाकर उनकी यादों को सहेज सकते हैं और इन पौधों से मिलने वाली ऑक्सीजन से समाज को भी सुरक्षित रख सकते हैं।इस अवसर पर देवानंद गौड़, विजय राव, पारस गुप्ता, हरि गोविंद राव, सुमित्रा देवी, साबिर अली, सीटू प्रसाद इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking