News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्व0 डॉ0 अंजुला शुक्ला की पुण्यतिथि पर किया गया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 12, 2022  |  5:13 PM

529 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्व0 डॉ0 अंजुला शुक्ला की पुण्यतिथि पर किया गया पौधरोपण

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर में बीएड विभाग की अध्यक्ष रही स्व0 डॉ0 अंजुला शुक्ला की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में महाविद्यालय परिसर स्थित सरस्वती माँ के प्रांगण में गुलाब के पौधे का रोपण कर भाव भीनी श्रद्धांजलि भेंट किया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष डॉ0 सीमा त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व0 डॉ0 अंजुला शुक्ला एक आदर्श शिक्षिका और अत्यंत ही मिलनसार व्यक्तित्व थीं। उनका असमय हम सब के बीच से जाना आज भी खलता है और उनकी कमी कभी भी पूरी नही हो सकती। बीएड विभाग के डॉ0 निगम मौर्य ने कहा कि वह बहुत ही संवेदनशील महिला थीं और शिक्षकों के साथ साथ विद्यार्थियों के लिए भी सदैव खड़ी रहती थीं।

इस अवसर पर डॉ0 रेखा त्रिपाठी, डॉ0 रीना मालवीय, डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 राजेश जायसवाल, डॉ0 अर्जुन सोनकर, डॉ0 रितेश सिंह, नेबुलाल, राजकिशोर इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking