कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को ग्राम कुडवा उर्फ दिलीप नगर भागी बिन्द टोला में दुलारी देवी की फावडा से काटकर जघन्य हत्या करने की सनसनीखेज घटना घटित हुई थी जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0 अ0 सं0 369/22 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस की टीमें गठित की गयी थी जिसके क्रम में अभियोग में नामित अभियुक्त अर्जुन कश्यप पुत्र विन्देश्वरी कश्यप निवासी कुङवा उर्फ दिलिप नगर टोला भागी विन्द थाना कसया जनपद कुशीनगर को कुलकुला देवा स्थान के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक कुदाल (फावड़ा) बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाले टीम में प्र0नि0 सुधीर कुमार सिहं व0उ0नि0 हरेराम सिहं यादव, का0 शेरबहादुर सिंह, का0 संतोष यादव, उमेश यादव शामिल रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…