News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बैरिकेड तोड़कर भाग रहे पशु तस्करों की कंटेनर ट्रक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 13, 2023  |  9:56 PM

1,226 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बैरिकेड तोड़कर भाग रहे पशु तस्करों की कंटेनर ट्रक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

कुशीनगर। मुखबिर की सूचना पर तरयासुजान पुलिस द्वारा एनएच 28 पर लगाया बैरिकेड पशु तस्करों की गाड़ी ने तोड़ दिया। जिसको पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद पशु तस्कर गाड़ी को रास्ते में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पशुओं से भरे कंटेनर ट्रक को कब्जे में ले लिया,जिसमें भारी मात्रा में गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया, पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

शुक्रवार की देर रात पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा को जरिए मुखबिर यह सूचना मिली की प्रतिबंधित पशुओं की खेप बिहार वाया बंगाल को जाने वाली है,सूचना पर विश्वास कर सीओ ने तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पुलिस को एनएच 28 मार्ग से गोवंशीय पशुओं से भरी कंटेनर आने की सूचना दिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने थाना क्षेत्र की चौकी बहादुरपुर पुलिस चौकी के नजदीक बैरियर लगाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन तस्कर बैरियर को तोड़कर बिहार की ओर भागने लगे। जहां पुलिस वाल-वाल बच गई। तस्करों की गाड़ी के पीछे पुलिस की कई जवान लग गए। खुद को घिरा देख पशु तस्कर बिहार सीमा के नजदीक कंटेनर गाड़ी छोड़कर अंधेरे की लाभ लेते हुए भाग गए। पुलिस ने गाड़ी से भरी मात्रा में गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुट गाई गई है।

क्या कहते है सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा :

इस बरामदगी के विषय में जब पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा से बात की गई तो उन्होंने बताया की प्रतिबंधित पशुओं से भरी कंटेनर ट्रक की खेप बिहार जाने की सूचना पर मेरी टीम के साथ साथ बहादुरपुर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी अलर्ट मुड़ में हो गई। पकड़ी गई गाड़ी के नंबर के माध्यम से तस्करों का पता लगाया जाएगा। किसी कीमत पर गो वंश की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking