News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 24, 2022  |  3:55 PM

422 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा आज दिनांक 24.06.2022 को शुक्रवार की नमाज व कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल को दंगा निरोधी उपकरणों जैसे एन्टी राइट गन/रबर बुलेट/अश्रुगैस के गोले/ ग्रेनेड/डंडा/हेलमेट/वॉडी प्रोटेक्टर/कैन्शील्ड/हैण्ड गार्ड/लेग गार्ड आदि का रिहर्सल कराते हुए थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहते हुए सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की जा रही है । साथ ही साथ संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो बयान जारी करने, साजिश रचने व माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की जा रही है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है यदि कोई अशान्ति का माहौल फैलाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे कि अराजकतत्वो के विरुध्द कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुये शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था कायम की जा सके । कुशीनगर पुलिस शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking