News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ईनामिया अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़,दो जख्मी हालत में गिरफ्तार,पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 10, 2024  |  8:18 AM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईनामिया अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़,दो जख्मी हालत में गिरफ्तार,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर । बीती देर रात्रि में थाना रामकोला क्षेत्रांतर्गत परोरहा नहर के पास पुलिस टीम और वांछित अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई,जिसमे गोली लगने से पच्चीस हजार रुपए के ईनामिया दो वांछित अभियुक्त घायल अवस्था में दबोच लिए गए है,गिरफ्तार अभियुक्त रविवार/सोमवार की रात्रि में थाना रामकोला क्षेत्र से दो आर्केस्ट्रा नर्तकी को अगवा करने के मामला में वांछित अभियुक्त थे,जिनके ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा पुरस्कार घोषित किया गया था।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया को बताया है की जख्मी हालत में पकड़े गए अभियुक्त कल रामकोला थाना क्षेत्र से अगवा की गई दो आर्केस्ट्रा नर्तकी के मामले में शामिल थे,जिसमे कल ही छः लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था,लेकिन ये दोनो फरार हो गए थे,जिनकी लोकेशन रामकोला क्षेत्र में पाया गया। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना आशुतोष कुमार सिंह,साइबर सेल प्रभारी मनोज पंत,प्रभारी निरीक्षक रामकोला आनंद गुप्ता,थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार,प्रभारी निरीक्षक हाटा सुशील शुक्ला, स्वाट टीम प्रभारी अलोक यादव की टीम एक सर्च अभियान शुरू की गई,जिसमे बीती रात्रि रात्रि में थाना रामकोला क्षेत्रांतर्गत पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपये के ईनामिया वांछित दो अभियुक्त निसार अंसारी पुत्र रहिमल अंसारी साकिन लक्ष्मीगंज थाना रामकोला जनपद कुशीनगर,आदित्य साहनी पुत्र कमलेश साहनी सा0 बभनौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को पैर में गोली लगी,जिसे जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया गया है।

यहां बताना चाहूंगा की आदित्य साहनी पर पूर्व के भी तीन मुकदमें दर्ज है।
दोनों अभियुक्त कल रात्रि में फायरिंग कर दो युवतीयों को उठा ले जाने के मामले में वांछित थे। इस मुकदमें में (मु0अ0सं0 85/2024) अब तक पुलिस मुठभेड़ सहित कुल आठ लोगों की गिऱफ्तारी की जा चुकी है। दो फार्चुनर गाड़ी एवं पांच असलहा मय कारतूस बरामद किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा इस सराहनीय कार्य में शामिल सभी पुलिस कर्मियो को पुरस्कार देने की बात कही गई है।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking