News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar police/कुशीनगर पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा,वृद्ध भूखी महिला को कराया भोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 9, 2022  |  10:24 PM

843 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar police/कुशीनगर पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा,वृद्ध भूखी महिला को कराया भोजन

कुशीनगर। कुशीनगर पुलिस अक्सर अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहती है लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। हालांकि इस बार कुशीनगर पुलिस ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी आप भी तारीफ करने से रुक नहीं पाएंगे। पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस ने मसीहा का काम किया है भूख-प्यासे फरियाद की मदद करके।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

जानकारी के अनुसार, पटहेरवा थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र की हतवा निवासी कुन्ती देवी पत्नी रामदेव ग्राम पटहेरवा टोला हतवा जो अपनी फरियाद लेकर थाने आयी थी,प्रभारी निरीक्षक ने ज्योही पूछा कि माता जी खाना खायी हैं कि नहीं इतने पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को बेटा बेटा कहते हुए वृद्ध महिला फफक फफक कर रोने लगी। तत्काल थानाध्यक्ष ने दिवान मोहन गुप्ता को बुलाया और उक्त महिला को भोजन करवाने के लिए भेजा और एक सिपाही से उक्त महिला का दवा इलाज करवाया और थाने के सिपाही से उक्त महिला को उसके घर तक निजी साधन से छोड़वाया।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के इस पुनीत कार्य की चहुंओर प्रशंसा और चर्चा हो रही है ।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking