कसया/कुशीनगर। नवरात्र व रमजान त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है।आगामी त्यौहार तथा कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कसया पुलिस ने पैदल गस्त करते हुये आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
शुक्रवार को सीओ कसया पीयूषकांत राय व थानाध्यक्ष कसया सुधीर कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ देरशाम कसया नगर मे पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया व शान्तिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की।गश्त का नेतृत्व सीओ कसया पीयूषकांत राय ने किया.. सीओ कसया पीयूषकांत राय ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी,लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है,परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा।
विदित हो की पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गस्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं,गस्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछतांछ कर तलाशी भी ले रही है।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…