News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Police/हेड कांस्टेबल स्व.धर्मबीर के परिजनों को एक दिन का वेतन देगी कुशीनगर पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 28, 2022  |  3:24 PM

1,662 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/हेड कांस्टेबल स्व.धर्मबीर के परिजनों को एक दिन का वेतन देगी कुशीनगर पुलिस

कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना पर नियुक्त रहे मुख्य आरक्षी धर्मबीर यादव के परिजनों को कुशीनगर पुलिस एक दिन का वेतन देगी, यह निर्णय कुशीनगर पुलिस द्वारा लिया गया है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिये चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में इस माह जून के प्रथम पखवारे की आखरी तारीख को राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर जोकवा के पास अज्ञात वाहन ने मुख्य आरक्षी धर्मबीर को टक्कर मार दिया था, जो गम्भीर रूप से घायल हो गये, और वह दम तोड़ दिए। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में शोक सभाएं आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कुशीनगर पुलिस लाइन में शोक सभा मे पुलिस अधिकारी व पुलिसकमिर्यों ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुये पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने कहा था की मुख्य आरक्षी धर्मबीर के परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति मिले। उन्होंने कहा कि पूरा महकमा परिजनों के साथ खड़ा है। कुशीनगर पुलिस की तरफ से यह निर्णय लिया गया है की इस जिले में नियुक्त सभी पुलिस कर्मियों द्वारा अपने वेतन से एक दिन का वेतन आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करे ताकि उनके परिवार पर किसी भी तरह का आर्थिक संकट न आए।

धवल जयसवाल पुलिस अधीक्षक कुशीनगर का कहना है कि मृतक पुलिसकर्मी धर्मबीर यादव के आश्रित परिजनों को कुशीनगर पुलिस एक दिन का वेतन देगी। वेतन की धनराशि इकट्टा कर जल्द ही परिजनों तक पहुंचायी जाएगी।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking