News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला विकास समन्यव निगरानी समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ तैयारी बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 14, 2021  |  6:59 PM

701 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला विकास समन्यव निगरानी समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ तैयारी बैठक WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की। बैठक में विभिन्न विभागों से आये अधिकारियों से उनके विभाग के लम्बित कार्यो की रिपोर्ट ली गई। इस संदर्भ में जल निगम,विद्युत विभाग,चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग इत्यादि के द्वारा जो भी लंबित कार्य थे। लंबित कार्यो के प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

उक्त के संदर्भ में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा की आप अपना होमवर्क करके आइए। कार्यो में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। किसी भी प्रकार की कार्यवाही लंबित नहीं होनी चाहिए। हर कार्य की प्रगति का स्पेसिफिक डाटा होना चाहिए तथा संबंधित कार्य के फोटोग्राफ भी होने चाहिए। कार्य के हर स्तर की सूची बनाई जाए और जितने भी बकाया कार्य हैं सबको पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस संदर्भ में आयोजित हर बैठक को गंभीरता पूर्वक लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा बैठक में जिन कार्यो के पूरा करने का निर्देश दिया जाता है उसको यदि गंभीरता पूर्वक नहीं लिया गया एवं कार्य को समय रहते नहीं पूरा किया गया तो कार्यवाही होगी।

जिलाधिकारी लिंगम ने बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि गण की बैठक के दौरान जो भी शिकायतें हैं उन शिकायतों को समय रहते पूरा कर लिया जाए। इस संदर्भ में सौभाग्य योजना, बिजली बिल, चिकित्सकीय सुविधाएं, सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना,पशुपालन इन सब मुद्दों पर चर्चा हुई, और जिलाधिकारी ने किसी भी प्रकार के कार्य को बकाया रखने पर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मालिक, परियोजना निदेशक एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking