कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कालेज धुरिया में डीजी शक्ति पोर्टल योजना के तहत महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के 41 छात्र व छात्राओं में स्मार्ट फोन बितरित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है और उसे संवार रहे हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ।
विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार जायसवाल ने मोबाइल को लेकर सचेत करते हुए कहा कि यह मोबाइल बहुत सारी खूबियों से भरा है। इसके कुप्रभाव भी हैं। इसका समुचित उपयोग करने से मेधा शक्ति का विकास होगा। राजकीय इंटर कालेज पड़रौना के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने कहा कि सरकार ने आपको डीजी शक्ति पोर्टल योजना के तहत मोबाईल दिया है, इसका सदुपयोग करें। अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के प्रबन्धक अमर प्रकाश राय ने छात्र – छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ ध्रुव राय व संचालन कार्यालय अधीक्षक राजन कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान संरक्षक गौरव राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, संतीश त्रिपाठी, रोहित यादव, रजनीश यादव, पूर्व प्रधान नंदलाल यादव, देवीदीन प्रसाद, दिलीप सिंह, रामाशीष सिंह, रितिका यादव, खुशी आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…